राठ: डुमरियापुरा इलाके में संदिग्ध हालत में सड़क के किनारे पड़ी मिली युवक की लाश, शिनाख्त के प्रयास जारी
Rath, Hamirpur | Jun 22, 2026 राठ कस्बे के डुमरिया पुरा इलाके में आज सोमवार को सड़क के किनारे संदिग्ध हालत में एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप पहुंच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सड़क के किनारे पड़े युवक को राठ कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया । जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक व्यक्ति की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।