हरसूद: हत्या के आरोपी को हरसूद पुलिस ने जिला न्यायालय खंडवा में किया पेश
Harsud, Khandwa | Apr 20, 2026 8 अप्रैल को ग्राम बेडियांव में मजदूरी के गेहूं नहीं देने की बात पर आरोपी गौरीशंकर पिता सुखदेव ने मृतक बृजलाल पिता रामेश्वर माणिक के पेट में चाकू मारकर चोट पहुंचाई थी। मृतक को घायल अवस्था में हरसूद अस्पताल लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय खंडवा रैफर किया गया। जहां उपचार के दौरान 17 अप्रैल को उसकी मौत हो गई थी।