परसिया: चांदामेटा अस्पताल के सामने इलाज के इंतजार में युवक की मौत, धूप में सीमेंट की कुर्सी पर मिला शव
चांदामेटा के सिविल अस्पताल में गुरुवार को ढाई बजे इलाज कराने आए युवक का शव अस्पताल के बाहर कुर्सी पर रखा पाया गया। मृतक 42 वर्षीय अविनाश विश्वकर्मा कारपेंटर का काम करता था। चांदामेटा वार्ड 15 का निवासी था। इलाज कराने वह अस्पताल आया था। सामने कुर्सी पर ही धूप में उसकी मौत हो गई। पुलिस को घटना की सूचना दी गई।