औरैया: औरैया डिपो को मिली तीन नई बसें, एक बस सीधे जाएगी बाराबंकी
औरैया जनपद वासियों को एक बड़ी खुशखबरी मिली है। औरैया डिपो को तीन नई बसें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई है। अब लोगों को और अधिक बेहतर सुविधाएं औरैया डिपो देगी। इस संबंध में औरैया डिपो की एआरएम ने शुक्रवार सुबह 9 बजे जानकारी देते हुए बताया कि तीन नई बसों को आज हरी झंडी दिखाई गई है। जिसमें से एक बस औरैया से गुड़गांव होती हुई कानपुर के लिए चलेंगी।