श्रीडूंगरगढ़: आड़सर बास में मानव भ्रूण मिलने से मची सनसनी, पुलिस ने शुरू की जांच
श्रीडूंगरगढ के आड़सर बास वार्ड 36 में शुक्रवार को एक प्लास्टिक थैले में मानव भ्रूण मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। श्मशान रोड पर करीब छह माह की बालिका का भ्रूण संदिग्ध हालत में पड़ा मिला, जिसे जानवरों द्वारा नुकसान पहुंचाए जाने की आशंका जताई गई। सूचना पर पार्षद प्रतिनिधि वेदप्रकाश ने पुलिस को परिवाद दिया। मौके पर पहुंचे एसआई रतनलाल ने आसपास के सीसीटीवी फुटे