उनियारा: अलीगढ़ में हुई झमाझम बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
Uniara, Tonk | Jul 21, 2026 अलीगढ़ कस्बे सहित क्षेत्र में मंगलवार को झमाझम बारिश हुई। मंगलवार को दोपहर 12 बजे बाद झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ। बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया। बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलती नजर आई। बारिश का पानी सड़कों पर बह निकला। बारिश से फसलों को भी फायदा होगा।