मेरठ: लोहियानगर क्षेत्र में पड़ोसी महिला ने 2 वर्षीय मासूम बच्ची को हीटर से जलाया, मकान के विवाद में महिला ने की करतूत
Meerut, Meerut | Aug 19, 2024 लोहियानगर थाना क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी में एक पड़ोसी महिला ने 2 वर्षीय मासूम बच्चे को हीटर से जला दिया।हीटर से जलने के बाद बच्ची झुलस गई। 2 वर्षीय मासूम बच्ची की मां बच्ची को लेकर थाने पहुंची और तहरीर देकर पड़ोसी महिला पर कार्रवाई की मांग की है। मकान के विवाद में पड़ोसी महिला ने की है यह करतूत। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच और कार्रवाई की कही बात।