मेरठ: मेरठ से गाजियाबाद तक नमो भारत ट्रेन शुरू,सिर्फ 32 मिनट में पूरा हुआ 42 KM का सफर, 155 की स्पीड में दौड़ी
Meerut, Meerut | Aug 18, 2024 मेरठ से रैपिड रेल यानी नमो भारत ट्रेन रविवार दोपहर 2 बजे गाजियाबाद के लिए रवाना हुई। मेरठ साउथ स्टेशन से गाजियाबाद के साहिबाबाद तक 42 किलोमीटर का सफर तय किया। नमो भारत ट्रेन ने ये दूरी सिर्फ 32 मिनट में तय की। ट्रेन 155 की स्पीड में दौड़ी। NCRTC की ओर से इस शुरुआत की कोई उद्घाटन सेरेमनी नहीं रखी गई।मेरठ के अंदर मेट्रो, आउटर में चलेगी नमो भारत ट्रेन।