मेरठ: सलाखों के पीछे बंद अपने भाईयों की कलाई पर राखी बाँधने भारी संख्या में पहुंची बहने
Meerut, Meerut | Aug 19, 2024 आज यानी सोमवार को भाई बहनों का अटूट प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन है। रक्षाबंधन को देखते हुए मेरठ जिला कारागार में बंद अपने भाइयों को राखी बांधने आने वाली बहनों के लिए जेल प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए हुए हैं। वही भाइयों को राखी बांधने पहुंची बहनों का कहना है कि उन्हें घंटो तक लाइन में लगकर धूप में खड़ा होना पड़ रहा है।