बांधवगढ़: सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ने पीएम श्री स्कूल के बच्चों से किया संवाद, सफलता के दिए मंत्र
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत आयोजित भविष्य से भेंट कार्यक्रम में आज जिला मुख्यालय उमरिया स्थित पीएम श्री बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कॉलरी में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभय सिंह ने पहुंचकर बच्चों से संवाद किया।इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नियमित रूप से विद्यालय आने, ईमानदारी से पढें