बेल्थरा रोड: बेटी ने लगाई फांसी, परिजनों ने रातोंरात सरयू में युवती का शव फेंका, उभांव पुलिस ने पिता समेत 4 को किया गिरफ्तार
उभांव थाना क्षेत्र में सरयू नदी में मिले युवती के शव मामले में पुलिस ने बुधवार को दोपहर 2 बजे सनसनीखेज खुलासा किया है। उभांव प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक ने इसकी पुष्टि करते हुए दावा किया कि प्रेम विवाह की जिद पर अड़ी 19 वर्षीय निशा ने परिजनों की प्रताड़ना से तंग आकर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद परिवार वालों ने मुकदमे और बदनामी के डर से शव को