मंडला: उत्कृष्ट विद्यालय सहित शहर के विभिन्न स्कूलों में ओजोन दिवस पर आयोजन, पॉलिथीन मुक्त पृथ्वी का लिया संकल्प
Mandla, Mandla | Sep 16, 2025 उत्कृष्ट विद्यालय मंडला, शासकीय हाई स्कूल मंडला, रानी अवंती बाई कन्या शाला सहित जिले के विभिन्न स्कूलों मेंं 16 सितंबर को 4 बजे तक अंतर्राष्ट्रीय ओजोन दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। हाई स्कूल मंडला में मुख्य वक्ता आशीष पांडे सहायक संचालक राष्ट्रीय उद्यान कान्हा ने कहा कि पॉलिथीन के कारण पृथ्वी धीरे-धीरे सिमट रही है।