बालोद: दुष्कर्म के बाद नाबालिग छात्रा को ₹60 हजार में बेचने वाले आरोपी को 20 साल की सजा
Balod, Balod | May 15, 2026 जिला न्यायालय के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एफटीएससी. (पॉक्सो) कृष्ण कुमार सूर्यवंशी ने नाबालिग से दुष्कर्म और एक व्यक्ति के पास 60 हजार में बेचने वाले 35 वर्षीय आरोपी दीपक उर्फ इकशर उर्फ इकन खान को लैंगिक अपराध की धारा 6 के आरोप में 20 वर्ष का सश्रम कारावास व एक हजार रुपए अर्थदंड से दंडित किया।