हरदा: ग्राम रन्हाई में अवैध संबंध बना हत्या का कारण, भांजे ने साथी संग मामा को उतारा मौत के घाट
Harda, Harda | Apr 17, 2026 आज 17 अप्रैल लगभग 4:00 बजे पुलिस के अनुसार, रन्हाईकला निवासी मजदूर विश्राम गाठे 14 अप्रैल की रात करीब 10 बजे किसान मुकेश दोगने के खेत पर पानी देने गए थे। करीब एक घंटे बाद रात 11 बजे उनका शव खेत के गेट के पास संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। प्रारंभिक तौर पर इसे सड़क हादसा बताया गया, लेकिन शरीर पर गंभीर चोटों ने संदेह पैदा कर दिया।