पथरिया: चैनपुरा पुल के पास ट्रक और कार की जोरदार भिड़ंत, दो गंभीर घायल अस्पताल में भर्ती
Patharia, Damoh | Apr 21, 2026 पथरिया विकासखंड के नरसिंहगढ़ स्थित चैनपुरा पुल के पास मंगलवार सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार ट्रक और कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलते ही नरसिंहगढ़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।