हाथरस: एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची को एक महिला ने बेरहमी से मारपीट कर किया घायल, शिकायत पर पुलिस ने कराया डॉक्टरी परीक्षण
जनपद हाथरस की हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव सराय अमर सिंह में एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची दुर्गेश पुत्री महेश के साथ एक महिला ने बेरहमी से मारपीट कर दी मारपीट के दौरान सिर में चोट लगने से मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित मासूम बच्ची के परिजनों द्वारा कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने मासूम बच्ची का डाक्टरी परीक्षण कराया है।