सीतापुर: सरोरा कला ग्राम पंचायत में आबकारी विभाग ने की छापेमारी, 77 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 6 आरोपी गिरफ्तार
जनपद के थाना कमलापुर क्षेत्र के सरोरा ग्राम पंचायत में आबकारी विभाग की टीम में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई। आबकारी विभाग की टीम में 77 लीटर अवैध कच्ची शराब को बरामद किया वही 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जंगल में पहुंचकर लहान को भी नष्ट किया गया है। लगातार अवैध कच्ची शराब के खिलाफ की जा रही है कार्रवाई।