चकिया: शिकारगंज में अखिल भारतीय किसान सभा की बैठक, किसानों के मुद्दों पर सरकार पर किया हमला
शिकारगंज में रविवार दोपहर 12 बजे अखिल भारतीय किसान सभा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और किसानों ने भाग लिया। बैठक में किसानों की विभिन्न स्मार्ट मीटर, मनरेगा अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई और सरकार की नीतियों को लेकर नाराज़गी व्यक्त की गई।किसान नेताओं ने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की नीतियां किसान हित में नहीं हैं।