घोसी: गोड़सर गांव में दुकानदार से मारपीट, पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी
गोड़सर गांव में एक दुकानदार के साथ हुई मारपीट के मामले में घोसी थाने में पीड़ित दुकानदार ने प्राथमिकी दर्ज कराया है। सूचक जैकी कुमार ने गांव के ही तीन लोगों को दर्ज प्राथमिकी में नाम जद अभियुक्त बनाया है। घोसी पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।