जयपुर: जयगढ़ किले के पास जापानी महिला पर्यटक से छेड़छाड़, एक आरोपी गिरफ्तार
Jaipur, Jaipur | Apr 8, 2026 आमेर क्षेत्र स्थित जयगढ़ किले की पहाड़ी के पास जापानी महिला पर्यटक से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान रामगंज निवासी अमीमुद्दीन उर्फ आमिर (24) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 5 अप्रैल सुबह सुनसान रास्ते पर पांच युवकों ने छेड़छाड़ की है।