जबलपुर: आधारताल में दिनदहाड़े झपटमारी, बाइक सवार आरोपी मोबाइल लूटकर फरार!
थाना अधारताल मे मोह. अकील सिद्धकी उम्र 89 वर्ष निवासी अहमदनगर अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह कटनी मिशन चैक में प्राईवेट काम करता है। बस से रोज अपडाउन करता है। बीती रात बस से उतर कर कुरैशी मार्बल वाली गली से पैदल घर तरफ जा रहा था तभी उसका फोन आया, वह फोन पर बात कर रहा था तभी पीछे से एक बाइक पर दो युवक आए और झपट्टा मारकर मोबाईल लेकर फरार हो गए