श्रीडूंगरगढ़: श्रीडूंगरगढ में चलती बस में युवक पर जानलेवा हमला, उसे बस से नीचे फेंका गया; हालत गंभीर
श्रीडूंगरगढ में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां चलती बस में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसे नीचे फेंक दिया गया। जानकारी के अनुसार, आडसर पुरोहितान निवासी हड़मान 30 अप्रैल को बस से गुसाईंसर बड़ा जा रहा था। इसी दौरान बस में सवार चार लोगों ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने बस के अंदर ही मुक्कों-लातों से मारपीट की और गंभीर चोटें पहुंचाईं। इसक