शिकारीपाड़ा: शिकारीपाड़ा के चायपानी के पास ट्रक और टेलर की टक्कर, गिट्टी लदा हाइवा भी पलटा
दुमका रामपुरहाट मुख्य पथ पर शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के चायपानी गांव के पास ईट लोड ट्रक ने ओवर टेक कर एक टेलर को टक्कर मार दी। जिससे ईट लोड ट्रक और टेलर दोनों छती ग्रस्त हो गया है। घटना करीब देर रात 2 बजे की बताई जा रही है। सड़क पर मोड़ होने के कारण गुरुवार सुबह करीब 7 बजे गिट्टी लदा एक तेज रफ्तार हाइवा सड़क किनारे पलट हो गया है।