कांके: पिठोरिया थाना क्षेत्र में हुए फायरिंग मामले में दो आरोपी को किया गया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jun 8, 2026 पिठोरिया थाना क्षेत्र में हुए फायरिंग मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे प्रेस वार्ता कर ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया कि 2 जून की शाम फिरोज अंसारी पर जानलेवा हमला कर गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी शोएब अंसारी उर्फ नुनुवा अंसारी को गिरफ्तार किया।