हैदरगढ़: सिद्धौर में पेड़ों की अवैध कटाई, सरकारी तालाब की भूमि पर प्रतिबंधित पेड़ काटने के आरोप में दो भाइयों पर मुकदमा दर्ज
विकासखंड सिद्धौर के अंतर्गत सरसा गांव में तालाब की सुरक्षित भूमि पर लगे प्रतिबंधित पेड़ों को अवैध रूप से काटने का मामला सामने आया है। एसडीएम हैदरगढ़ के कड़े निर्देश के बाद कोठी थाना पुलिस ने मंगलवार रात को दो सगे भाइयों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कानूनी जांच शुरू कर दी है।