हरदा: संभागायुक्त तिवारी ने किया कलेक्ट्रेट का निरीक्षण, ई-ऑफिस से कार्य प्रणाली तेज करने के दिए निर्देश
Harda, Harda | Mar 31, 2026 संभागायुक्त कृष्ण गोपाल तिवारी ने आज 31 मार्च 4 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय का औचक निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने ई-ऑफिस प्रणाली, स्थापना शाखा, एसी शाखा, एनआईसी एवं अधीक्षक कार्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए कर्मचारियों की कार्य दक्षता परखी।