तिजारा: जलालपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते हमला, तीन लोग घायल, लाठियों और धारदार हथियारों से किया गया वार
Tijara, Alwar | Nov 10, 2025 शेखपुर अहीर थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। सोमवार दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार एक परिवार पर लाठी और धारदार हथियारों से हमला किया गया। जिसमें तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावर घटना के बाद फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।