सासाराम: उत्पाद विभाग के पुलिस ने सागर मोहल्ले से महिला शराब धंधेबाज को किया गिरफ्तार
उत्पाद विभाग के पुलिस ने सासाराम के सागर मोहल्ले से अवैध शराब के साथ एक महिला शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला का नाम तेतरी देवी बताई जा रही है। उत्पाद विभाग के द्वारा गिरफ्तार महिला से पूछताछ की जा रही है। पुछताछ के बाद महिला को जेल भेजने की प्रक्रिया की जाएगी।