सासाराम: मुफस्सिल थाने के पुलिस की शराब को लेकर कार्रवाई में 2000 लीटर महुआ पास को बरामद कर किया गया विनिष्ट, दो भट्टी ध्वस्त
मुफस्सिल थाने की पुलिस ने शराब को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान खंडा एवं दहियार के उत्तरी बधार में कांव नदी के किनारे से शराब के विरुद्ध छापेमारी करते हुए 2000 लीटर महुआ पास को बरामद किया है तथा उसे विनिष्ट कर दिया गया है। जबकि शराब की दो भट्टी को भी ध्वस्त कर दिया गया है। पुलिस के इस कार्रवाई से शराब कारोबारी में हड़कंप मचा हुआ है।