सासाराम: बांसा खनन क्षेत्र में डूबे 1 युवक का शव एनडीआरएफ व पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद 3 दिन बाद किया बरामद
बांसा के खनन क्षेत्र में वीडियो बनाने के चक्कर में बीते शुक्रवार को डूबे युवक का शव पुलिस एवं एनडीआरएफ की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आज बरामद कर लिया गया। मृतक युवक सासाराम के शाहपुर नहौना गांव के अमरजीत कुमार सिंह का पुत्र रवि कुमार था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा।