मऊरानीपुर: टोड़ीफतेहपुर थाना क्षेत्र में जुए के फड़ पर पुलिस ने किया छापा, हार-जीत की बाजी लगा रहे 4 जुआरी गिरफ्तार
मुखबिर की सूचना पर टोड़ीफतेहपुर पुलिस ने ग्राम करी में जुए के फड़ पर छापा मारकर चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 6050 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए। सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।