धमतरी: नगर निगम में भारी हंगामे के बीच विशेष सामान्य सभा की बैठक हुई, पक्ष-विपक्ष के बीच जमकर नोक-झोंक
बता दे की महिलाओं के सामाजिक शैक्षिक और आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम कार्यालय में विशेष सामान्य सभा का बैठक आयोजित किया गया था। बैठक के दौरान विपक्षी पार्षदों ने भारी हंगामा किया। इस दौरान पक्ष और विपक्ष के पार्षदों के बीच जमकर नोक झोंक भी हुई। विपक्षी कांग्रेसी पार्षदों का कहना है कि संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल 2023 में पास हो गया था।