जौनपुर: पांच दशक से बदहाल ताहिरपुर संपर्क मार्ग, स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को हो रही परेशानी
जौनपुर-रायबरेली राजमार्ग से जुड़े स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के गांव ताहिरपुर का संपर्क मार्ग पिछले करीब पांच दशक से बदहाल है। गांव में 17 स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार निवास करते हैं, लेकिन जर्जर सड़क के कारण लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और हल्की बारिश में ही जलभराव की समस्या पैदा हो जाती ह