औरैया: कोतवाली पुलिस ने चौकी इंचार्जों के साथ शहर के विभिन्न मार्गों पर निकाली पैदल गश्त, लोगों से किया संवाद
बुधवार की शाम लगभग 8 बजे शहर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कोतवाल राजकुमार सिंह के नेतृत्व में पैदल गश्त निकाली गई। इस गश्त में चौकी इंचार्ज सहित पुलिस बल के अन्य जवान भी शामिल रहे। गश्त की शुरुआत कोतवाली परिसर से की गई जहां से पुलिस टीम शहर के प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों से होते हुए गुजरी। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान आम जनता स