झांसी: झांसी में ईद के दिन सुबह घूमने निकले व्यक्ति का शव 2 दिन बाद पहूंच नदी में मिला, बेटा बोला- बीमार रहते थे
Jhansi, Jhansi | May 30, 2026 झांसी में ईद के दिन सुबह घर से घूमने निकले एक व्यक्ति का शव दो दिन बाद पहूंच नदी में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी जानकारी के अनुसार, ईद के दिन एवट मार्केट निवासी याकूब रोज की तरह सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश की।