वाराणसी में भीषण गर्मी का असर, दोपहर में बंद हो रहा नाव संचालन, घाटों पर पसरा सन्नाटा
Sadar, Varanasi | May 11, 2026 भीषण गर्मी और उमस का असर अब गंगा घाटों और नाव संचालन पर भी साफ दिखाई देने लगा है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण दोपहर के समय घाटों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। हालत यह है कि नाविक समाज के लोग अब दोपहर में नाव संचालन पूरी तरह बंद कर दे रहे हैं।नाविकों का कहना है कि पिछले चार-पांच दिनों से मौसम खराब होने के कारण पहले ही कामकाज प्रभावित था।