गुण्डरदेही: गुण्डरदेही के कोटवारों ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
गुण्डरदेही विकासखंड के कोटवारों ने शुक्रवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर तहसील मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में विभिन्न ग्रामों से पहुंचे कोटवारों ने रैली निकालकर तहसील कार्यालय पहुंचते हुए मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन सौंपा और जल्द मांगों का निराकरण करने की मांग की। कोटवार एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ की तहसील शाखा गुण्डरदेही के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में अध्यक्ष अश्वनी कुमार पंवार सहित पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कोटवार शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रदेश के कोटवार वर्षों से शासन-प्रशासन और आम जनता