मुज़फ्फरनगर: सिविल लाइन में ₹12,600 के विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, कर्मचारी ने मालिक पर हथौड़े से किया जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार
सिविल लाइन में 12,600 रुपये के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आर्य समाज रोड स्थित दुकान पर कर्मचारी ने मालिक के सिर पर हथौड़े से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को एक घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच जारी है।