डुमरांव: खलवा इनार हादसा: पांच बहनों के भाई व तीन मासूमों के पिता आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना मौत ने परिवार को झकझोरा
Dumraon, Buxar | Jun 26, 2026 डुमरांव के खलवा इनार के समीप गुरुवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में आईटीबीपी जवान धनजी यादव की मौके पर ही मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर इतनी तेज थी कि उन्हें संभलने का कोई मौका नहीं मिला। मृतक कोरानसराय थाना क्षेत्र के नाजीरगंज निवासी थे और आईटीबीपी में कांस्टेबल जीडी के पद पर तैनात थे। वे इन दिनों छुट्टी पर घर आए हुए थे।