भीलवाड़ा: सुवाणा में पैदल जा रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार लोडिंग ऑटो ने मारी टक्कर, हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम
सदर थाना क्षेत्र के सुवाणा में एक तेज रफ्तार लोडिंग ऑटो की टक्कर से पैदल जा रहे बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई।बुजुर्ग की मौत की सूचना से ग्रामीणों और परिजनों में मातम छा गया।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर जांच शुरू करी।