नर्मदापुरम कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने मंगलवार को बजे नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे को जोड़ने वाले तवा ब्रिज का स्थलीय निरीक्षण कर पुल की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुराने तवा ब्रिज के क्षतिग्रस्त हिस्से का अवलोकन किया तथा सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक निर्देश दिए।