आगरा: हाथरस हादसे के बाद आगरा स्वास्थ्य विभाग में अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग की 5 टीमें हाथरस के लिए रवाना, CMO ने दी जानकारी
हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़ मचने से आधिकारिक तौर पर 50 से 60 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, इसी को लेकर आगरा स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है, CMO आगरा ने बताया है कि स्वास्थ्य विभाग की 5 टीमें हाथरस के लिए रवाना कर दी गई है, एसएन मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम गृह पर 5 टीमों का गठन किया गया है। पूरी जानकारी CMO आगरा अरुण कुमार श्रीवास्तव ने दी है।