शामली: शामली के कांधला कस्बे के मोहल्ला गुजरान निवासी व्यक्ति को पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Apr 12, 2026 रविवार की शाम 6:00 बजे शामली जिले के कांधला थाने से बताया गया कि स्थानीय पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कांधला कस्बे के मोहल्ला गुजरान निवासी नदीम नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई है। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।