जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले की मजदूर दीपक रात्रे की गोली मारकर हत्या, रोजी-रोटी कमाने गए थे कश्मीर, गांव पहुंची मौत की खबर तो पसरा मातम...
घटना: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के केलम क्षेत्र में आतंकी हमला, मृतक सक्ती जिले के बुंदेली गांव निवासी दीपक रात्रे है।
• आतंकियों ने पहले मजदूरों से पहचान और नाम पूछा, फिर फायरिंग कर दी, गोली लगने से दीपक रात्रे की मौके पर ही मौत।
• ईंट भट्ठे में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे, करीब एक वर्ष पहले पत्नी और भाई के साथ रोजी-रोटी की तलाश में जम्मू-कश्मीर गए थे।
• दीपक बचपन से मामा के घर हरदीडीह (जैजैपुर) में रहकर पढ़ाई की, शादी भी वहीं से हुई है, सूचना मिलते ही सक्ती पुलिस परिजनों के घर पहुंची।
• गांव में शोक की लहर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल।
• पार्थिव शरीर को सक्ती लाने के लिए प्रशासन शासन स्तर पर समन्वय कर रहा है।
• स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को ह