दुर्ग: जिला अस्पताल बेहाल, ऑपरेशन थिएटर में चींटियों का आतंक, 3 दिन से बंद पड़ी सिजेरियन डिलीवरी, संक्रमण के खतरे से अस्पताल प्रशासन अलर्ट…
दुर्ग जिला अस्पताल के मदर-चाइल्ड यूनिट के ऑपरेशन थिएटर में बड़ी संख्या में चींटियां पहुंचने से पिछले तीन दिनों से सिजेरियन डिलीवरी रोकनी पड़ी है। संक्रमण के खतरे को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने ओटी को अस्थायी रूप से बंद कर फ्यूमिगेशन और मरम्मत का कार्य शुरू कराया है।
दुर्ग जिला अस्पताल के मदर-चाइल्ड यूनिट के ओटी में चींटियों का प्रकोप।
संक्रमण के खतरे को देखते हुए 3 दिनों से सिजेरियन डिलीवरी बंद।
सभी सीजर ऑपरेशन फिलहाल मेजर ऑपरेशन थिएटर में किए जा रहे हैं।
ओटी बंद होने से आर्थोपेडिक सहित अन्य प्लांड सर्जरी भी प्रभावित।
अस्पताल की पुरानी इमारत, उखड़ी टाइल्स और दरारों से चींटियां पहुंचने की आशंका।
पेस्ट कंट्रोल, फ्यूमिगेशन और मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर जारी।
किसी भी मरीज को दूसरे अस्पताल र�