सिकंदरपुर: खेजुरी पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज, तोड़फोड़ और चोट पहुंचाने के मामले में करम्मर से वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना खेजुरी पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज, तोड़फोड़ एवं चोट पहुंचाने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। गुरुवार को एक व्यक्ति ने थाना खेजुरी में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने उसकी दुकान पर पहुंचकर गाली-गलौज की, मारपीट की तथा उसकी मड़ई को क्षतिग्रस्त कर दिया।