गुमला: एनएच पर गिरी विशाल पेड़ की डाल, यातायात बाधित; ग्रामीणों ने काटकर बहाल किया आवागमन
Gumla, Gumla | May 15, 2026 गुमला लोहरदगा एनएच रोड स्थित दुनदरिया के पास एक विशाल पेड़ की बड़ी टहनी अचानक सड़क के बीचों-बीच गिर गई। डाल गिरते ही मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। छोटे वाहन किसी तरह सड़क के किनारे से निकलने की कोशिश करते रहे जबकि बड़े वाहन पूरी तरह फंसे रहे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण डाली काटकर आवागमन सुचारू कराया।