सहरसा स्थित रवि नंदन मिश्र स्मारक विधि महाविद्यालय पिछले पांच वर्षों से बंद पड़ा है। वर्ष 2020 से यहा ं नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह ठप है, जिससे कोसी क्षेत्र के सैकड़ो ं छात्र-छात्राएं वकालत की पढ़ाई से वंचित हो रहे हैं। भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिंदु शेखर झा इस महाविद्यालय को फिर से चालू कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।