🚨 दुर्गावती के कर्मनासा में भीषण चोरी, मकान से करीब 10 लाख के नकदी और जेवरात गायब
कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्मनासा में आहार बिहार होटल के मालिक प्रदीप सिंह के मकान में चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि चोरों ने गेट काटकर और ताला तोड़कर मकान में प्रवेश किया और करीब 10 लाख रुपये के नकदी एवं जेवरात चोरी कर फरार हो गए।
प्रदीप सिंह ने अपना मकान किराए पर दे रखा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। चोरी की इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
अब सवाल यह है कि चोरों ने इतनी बड़ी वारदात को कैसे अंजाम दिया और पुलिस कब तक इस मामले का खुलासा करती है?
#Kaimur #Durgawati #CrimeNews #BiharNews #Mohania
Mohania, Kaimur | Nov 17, 2026