हज़ारीबाग: हजारीबाग में भाजयुमो द्वारा मशाल जुलूस निकाला गया, 23 अगस्त को युवा आक्रोश रैली की जानकारी भी दी गई
हजारीबाग में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में एक भव्य मशाल जुलूस का आयोजन किया गया ।साथ ही जानकारी दी गई की भाजयूमों 23 अगस्त को युवा आक्रोश रैली का आयोजन कर रही है , जिसमें युवाओं को अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया,ताकि हेमंत सरकार के अन्याय और असंवेदनशील नीतियों के खिलाफ़ एकजुटता दिखाई जा सके।